‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में विशेष स्वास्थ्य एवं मेडिकल जांच शिविर आयोजित
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, बुजुर्गों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गईं दवाइयां
सीनियर सिटीजन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन और सहायक उपकरणों के लिए भी उपलब्ध करवाई गईं सुविधाएं
जीरकपुर, 9 अक्टूबर: पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ मुहिम के तहत आज सीनियर सिटीजन फोरम, जीरकपुर में विशेष स्वास्थ्य एवं मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हलका डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह वीरक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की। �