श्रीनगर: जगैली हाट में सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी
जगैली हाट में शुक्रवार को चार बजे सब्जी खरीदने गए एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात चोरों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना को लेकर श्रीनगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित फिरोज आलम ने बताया कि शुक्रवार को वह घर से सब्जी खरीदने के लिए जगैली हाट गया था। सब्जी खरीदने के दौरान चोरों ने उसकी कमीज की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया।