रहुई: रहुई में मनरेगा के नाम पर रात के अंधेरे में फ्लैश लाइट से मनरेगा मजदूरों की हाज़िरी बनाई जा रही है
Rahui, Nalanda | Jan 21, 2026 रहुई प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मजदूरों की हाज़िरी अब दिन में नहीं, बल्कि रात के अंधेरे में मोबाइल के फ्लैश लाइट की रोशनी में बनाई जा रही है। यह मामला प्रखंड के बरांदी पंचायत के बेलदारी पर गांव से जुड़ा हुआ है, जहां प्लांटेशन कार्य के नाम पर गलत तरीके से हाज़िरी बनाकर सरकारी राशि की निकासी की जा रही है।