गोंडा: पंचायत सभागार में यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Gonda, Gonda | Feb 21, 2024 यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने को लेकर DM नेहा शर्मा ने पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 143 परीक्षा केन्द्र CCTV की निगरानी में हैं। हाईस्कूल के 52477 तथा इंटरमीडिएट के 40595 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा में जोनल मजिस्ट्रेट 4, सेक्टर मजिस्ट्रेट 20 तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट 143 लगाये गये हैं।