गोंडा: इटियाथोक पुलिस ने धर्मेई से माफी पुरवा मार्ग पर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 इटियाथोक पुलिस ने धर्मेई से माफी पुरवा जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1100 ग्राम गांजा, एक बाइक, मोबाइल और ₹510 नगद भी बरामद किया है ।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न संगत धारा में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भेजा गया है। जहां पर न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।