गोंडा: देहात कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले 3 अभियुक्त को डेहरास मोड़ के पास से किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 भाई ने नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस विपक्षियों के विरुद्ध देहात कोतवाली में बीते दिनों दर्ज कराया था। जिसमें देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त रिजवान, निजाम अली, रमजान अली को डेहरास मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। SHO ने बताया कि पीडिंता के बयान के आधार पर धारा 376(2)N भादवि व 5L/6 पास्को एक्ट की बढोत्तरी किया गया है।