गोंडा: कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिक लड़की को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को टामसन गेट के पास से किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 कोतवाली देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को टामसन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक लिखा पढ़ी कर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां पर न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।बताया कि अन्य विधायक कार्रवाई प्रचलित है।