गोंडा: विधवा महिला से फोटो व आधार कार्ड लेकर कूटरचित निकाह दस्तावेज तैयार कर, दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 20, 2024 खरगूपुर पुलिस को डाक के जरिये एक विधवा महिला ने तहरीर भेजकर बताया था कि विपक्षी ने विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर फोटो व आधार कार्ड लेकर कूटरचित निकाह दस्तावेज तैयार करा लिया, और घर में घुसकर दुराचार किया था। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी मोहब्बत अली को विशुनापुर टैक्सी स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया है।