रेवदर: रेवदर में भारी हंगामे के बीच कांडला हाईवे हुआ जाम, फोर लाइन बाईपास की मांग को लेकर एसडीएम ऑफिस तक निकाली विशाल रैली
Reodar, Sirohi | May 19, 2026 रेवदर में हाईवे आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और भारी वाहनों के दबाव से परेशान ग्रामीणों ने सिरोही से मंडार हाईवे पर फोरलेन बाईपास बनवाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर कांडला हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई