मिर्ज़ापुर: घंटाघर से त्रिमुहानी तक नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने जेसीबी से ध्वस्त कराया
घंटाघर से त्रिमुहानी तक नाली के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका ने अभियान चलाकर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मंगलवार की शाम 4:00 बजे से यह अभियान शुरू किया गया। अधिशासी अधिकारी जी लाल ने कहा कि नाली के ऊपर किए गए अधिग्रहण को तोड़ा जा रहा है। अनाउंसमेंट कर लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। नहीं हटाने पर तोड़ दिया जाएगा