मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर ऑटो ड्राइवर चालक सेवा समिति ने जिला प्रशासन से समय सीमा बढ़ाने की की मांग
मिर्जापुर ऑटो ड्राइवर चालक सेवा समिति ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पत्रक सौंपकर समय सीमा बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन की योजना सराहनीय है। लेकिन टेंपो और ई रिक्शा चालकों को दिया गया समय कम है। साथ ही उन्होंने एआरटीओर विभाग में ऑटो और रिक्शा चालकों के लिए अलग खिड़की खोलने की मांग की है।