बांसडीह: खारिका में ताजिया जुलूस के दौरान तार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली
रेवती थाना क्षेत्र के खारिका ग्राम सभा में ताजिया जुलूस के दौरान तार हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए इस दौरान जमकर मारपीट हुई तथा फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लग गई ।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चारों घायलों को जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।