राजपुर: सुशासन तिहार के मंच पर सरकार की तारीफ करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कही ऐसी बातें, हर जगह हो रही है किरकिरी
बलरामपुर जिले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुशासन तिहार के दौरान ग्राम सीधमा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने मंच से ही राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए। विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सीमांकन जैसे मामलों में लोगों को महीनों नहीं बल्कि सा