फरीदपुर: फरीदपुर की बेटी को मिला न्याय, 12 साल बाद सजा, फैसले पर पिता के आंसू छलके
फरीदपुर क्षेत्र से जुड़ा चर्चित गीतू हत्याकांड में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी अश्वनी को 10 साल की सजा और 1.40 लाख रुपये का अर्थदंड दिया। अदालत ने उसे दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या का दोषी माना।फरीदपुर के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह की बेटी गीतू की शादी मेरठ निवासी अश्वनी से हुई थी। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया