Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
priyadarshistar
No video available
4
पटना। बॉश के चैनल पार्टनर टी सेफ टूल्स कॉर्पोरेशन ने बिहार में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं।पनास संपन्न हुआ ग्राहक संपर्क
Patna Rural, Patna
| May 28, 2023
MORE NEWS
#खान सर के नाम #तोता ने लाया #चिट्ठी जानिए #चिट्ठी में क्या है?? #khansirviral #khansirgsresearchcentre #khansirmotivation #gyanbindugsacademypatna #raushansir #ज्ञानबिंदु #khansirmotivationalspeech
Patna Rural, Patna | Jun 5, 2026
खान सर से पुलिस करेगी पूछ-ताछ!खान सर है पटना मे ही. #khansir #khansirmotivation #viralkhansirvideo #PatnaNews #viralvideo
Patna Rural, Patna | Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास श्री विजय कुमार पांडेय एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों द्वारा सासाराम प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। #iprd #worldenviromentday Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोहतास वन प्रमंडल द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं वन प्रक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण एवं जल संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास स्टालिन फिडल कुमार के नेतृत्व में सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण विषय पर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं सासाराम सिविल कोर्ट परिसर में न्यायाधीशों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय में पर्यावरण रथ एवं बैनर प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। डिहरी वन प्रक्षेत्र में कोर्ट परिसर में 110 तथा सुधा डेयरी परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। कशिश वाटर फॉल में प्लास्टिक उन्मूलन एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जबकि तुतलाभवानी में जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान आयोजित हुआ। विसरा स्कूल में क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। बिक्रमगंज वन प्रक्षेत्र में कोर्ट परिसर में 30, अनुमंडल कार्यालय में 10 तथा विजन वर्ल्ड स्कूल में 20 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अनुमंडल प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। चेनारी वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत देवडीही पंचायत सरकार भवन परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में 30 पौधे लगाए गए। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। रोहतास वन प्रक्षेत्र के रेहल वन विभाग कैंपस में वनकर्मियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा रेहल तालाब की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकारी संस्थानों के बीच 200 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण करने, पौधों की देखभाल करने, जल-वन एवं वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई। पूरे जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। #iprd #WorldEnvironmentDay #bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Jun 5, 2026
उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा शुक्रवार को पटना में “बिहार में औद्योगिक विकास, शासन और व्यापार सुगमता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का लाभ उठाना” विषय पर एआई क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्यभर के उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव द्वारा रोहतास के उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 में निवेश संवर्धन, उद्यमिता विकास, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा रोहतास जिले में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। रोहतास जिले ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम-एफएमई), मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, स्टार्टअप के अलावा मीटिंग, पीएमवी एवं एक्सपोर्ट में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रोहतास जिले को कुल 63 अंक मिले है। जबकि दूसरे स्थान पर सिवान जिले को 58 अंक मिले है। इस उपलब्धि को जिले के औद्योगिक विकास एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। #iprd #BiharIndustriesDept Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar
Patna, Bihar | Jun 5, 2026
पटना। बॉश के चैनल पार्टनर टी सेफ टूल्स कॉर्पोरेशन ने बिहार में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं।पनास संपन्न हुआ ग्राहक संपर्क - Patna Rural News