कांके: रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के पास पुलिस ने कार से ₹15 लाख बरामद किए, जांच जारी
Kanke, Ranchi | Nov 13, 2025 रातु रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के पास बुधवार देर रात करीब दस बजे पुलिस ने एक कार से 15 लाख रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में पुलिस की सघन तलाशी अभियान जारी है।