शिकोहाबाद: थाना दक्षिण से रामगढ तक निकाला गया फ्लैग मार्च, एसपी सिटी और सीओ सिटी के साथ रही पुलिस फोर्स की मौजूदगी
आगामी होली व रमजान आदि त्यौहारों के मद्देनजर थाना दक्षिण से एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद व सीओ सिटी के साथ पुलिस फोर्स ने पैदल गश्त मंगलवार शाम साढ़े चार बजे करीबन शुरू किया। इस दौरान थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह थाना प्रभारी उत्तर राजेश कुमार पांडेय संग पुलिस फोर्स साथ रहा। रामगढ थाने पर आकर उक्त फ्लेग मार्च संपन्न हुआ।