शिकोहाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र अकबरपुर में एक दो वर्षीय बालिका खौलती चाय पलटने से गंभीर रूप से झुलसी
थाना टूण्डला क्षेत्र अकबरपुर निवासी दो वर्षीय गौरी अपने घर में खेलते खेलते किचन में पहुंच गयी। जहां रसोई गैस पर चाय खौल रही थी इसी दौरान खौलती चाय उसके ऊपर पलटने से वह झुलस गयी। जिसे आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में उसका इलाज कराया गया। इस दौरान सोमवार शाम पांच बजे करीबन परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी।