शिकोहाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारिकापुरी इलाके में स्थित सिल्वर पाउडर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने बुझाई
थाना उत्तर क्षेत्र क्षेत्र द्वारिकापुरी इलाके में स्थित सिल्वर पाउडर फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग अचानक लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग ने जैसे ही विकराल रूप लिया, पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कई सालों से यहां संचालित हो रही थी और बिजली शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क गई।