Public App Logo
🇮🇳 DM का चेनारी अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण: राजस्व कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश ​रोहतास DM दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चेनारी का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यों और कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। ​प्रमुख निर्देश: ​दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन और ई-मापी के लंबित मामलों का त्वरित और निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करें। ​आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र से जुड़े आवेदनों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित करें। ​ई-मापी, भूमि अभिलेख अद्यतन और ऑनलाइन आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की। ​ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। ​DM ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​साथ ही, DM ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। 🚩 ​#Rohtas #Chenari #BiharGovernment #DistrictAdministration #HarGharTiranga - Sasaram News