मानपुर: बिजौरी के नदिया टोला में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Manpur, Umaria | May 21, 2026 ग्राम बिजौरी के नदिया टोला मे आम के पेड़ के पास एक युवक राहुल बैगा पिता स्वामीदीन बैगा निवासी नदिया टोला बिजौरी ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।जिस पर मामले की सूचना पर पहुंची थाना मानपुर पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC मानपुर भेजवाया और मामले मे BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है।