देसूरी: देसूरी में तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकराई, कार सवार सहित तीन घायलों को पाली किया गया रेफर
Desuri, Pali | Jul 8, 2025 देसूरी में मंगलवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई । देसूरी-नाडोल सड़क मार्ग पर पृथ्वीराज गुड़ा के पास हुआ । जानकारी के अनुसार कार सवार केशर सिंह पुत्र ललित सिंह, सालू सिंह पुत्र परबत सिंह और नारायण सिंह पुत्र गुलाब सिंह राजसमंद के केलवा निवासी है। तीनों लोग पाली से राजसमंद जा रहे थे। घायलों को पाली रेफर किया।