देसूरी: देसूरी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, 95 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों का माला-साफा से सम्मान
Desuri, Pali | Jun 29, 2025 श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान, देसूरी शाखा द्वारा रविवार को शाम 5 बजे देसूरी के राउमावि सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में देसूरी ब्लॉक और सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की अमूल्य पूंजी ।