देसूरी: देसूरी-सादड़ी में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, हरिओम सागर बांध में पानी की आवक
Desuri, Pali | Jun 27, 2025 जल संसाधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 6.30 बजे तक देसूरी उपखंड क्षेत्र में सर्वाधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई।शुक्रवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और बादल छा गए। देसूरी और सादड़ी में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सादड़ी के आखरिया चौक में पानी भर गया। बारली-सादड़ी मार्ग की सड़कों पर भी पानी जमा हो गया।