देसूरी: सादड़ी में श्रावण माह की तैयारी, 11 जुलाई से होगा शुरू, दुकान आवंटन और व्यवस्थाओं पर चर्चा
Desuri, Pali | Jul 5, 2025 सादड़ी स्थित परशुराम महादेव कुण्डधाम में शनिवार शाम 5 बजे श्रावण माह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को कुण्डधाम ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष मदन लुहार ने की। बैठक में श्रावण माह के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान दुकानों का आवंटन किया गया।