देसूरी: देसूरी के ढालोप में शिक्षा के लिए जागरूकता रैली, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
Desuri, Pali | Jul 6, 2025 देसूरी के ढालोप में रविवार सुबह 11. बजे शिक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ढालोप के छात्रों ने क्षेत्र को लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।स्कूल के प्रधानाचार्य सोहन लाल गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रवेशोत्सव के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई।