देसूरी: सादड़ी में 6 घंटे की तेज बारिश, आखरिया चौक पर 2 फीट तक जलभराव, कोट सेरिया नाला तेज गति से बह रहा
Desuri, Pali | Jul 3, 2025 सादड़ी में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही।भारी बारिश के कारण सादड़ी के आखरिया चौक और डीएमबी स्कूल के बाहर दो फीट जलभराव हो गया।कोट सेरिया नाला तेज गति से बह रहा है। रोहित चौधरी ने बताया-पिछले 24 घंटों में बाली में 12 मिमी और देसूरी में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई है।15 जून से अब तक बाली में 134 मिमी और देसूरी में 271 मिमी।