जहानाबाद: बीबीपुर गांव में एक युवक को घर के काम के दौरान लगा करंट, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के बीबीपुर गांव में एक युवक को करंट लगने का मामला सामने आया है। युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि घायल युवक बिना चप्पल के घर में बिजली से संबंधित कुछ काम कर रहा था, इसी बीच करंट की चपेट में आकर वह गिर गया।