Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
image
image
image

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी विशाल घायल, गिरफ्तार - गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर की थी हत्या . . . सीतापुर। थाना संदना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गर्भवती प्रेमिका की हत्या के शातिर आरोपी विशाल पाल को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। सीओ मिश्रिख के पर्यवेक्षण में संदना पुलिस बीएनएस की धारा 87 के तहत नामजद आरोपी विशाल पाल (निवासी सरैंया) को साक्ष्य संकलन के लिए ले जा रही थी। तभी रामपुर मढ़िया के पास लिप्टिस के बाग में आरोपी ने शौच का बहाना बनाकर पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि प्रेम प्रसंग के चलते पीड़िता मानसी 3 माह की गर्भवती थी। 25 मई को वह उसे सिधौली से बाइक पर बैठाकर लखनऊ के बीकेटी (किसान पथ) स्थित सुनसान जगह ले गया। वहां शादी की बात पर हुए विवाद में उसने मानसी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पर सीमेंट का पिलर रखकर भाग आया था। संदना पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। #SitapurPolice #Encounter #SitapurNews #CrimeNews #PoliceEncounter #UPPolice #Mishrikh #Sandana #Sitapur #BreakingNews

Sitapur, Sitapur | Jun 6, 2026

MORE NEWS