गुरारू क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से रविवार शाम 4 बजे मनाया गया। इस अवसर पर परैया रोड स्थित बुढ़वा महादेव स्थान मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात स्टेशन की ओर बढ़ी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।