रायडीह: रायडीह में कुएं से अधेड़ जेम्स एक्का का शव बरामद, बकरी चराने गए थे, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी
Raidih, Gumla | Jul 25, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कोबी टोली गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से 45 वर्षीय जेम्स एक्का का शव बरामद हुआ। मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली बरटोली गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। शुक्रवार को वह बकरियां चराने जंगल गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।