पुलिस ने मुंबई स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव को सूरत के एक व्यवसायी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने पीड़ित से गायक अरिजीत सिंह, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही के लाइव परफॉर्मेंस आयोजित करवाने का झूठा वादा किया था और उसकी एवज में रकम वसूली थी। यह मामला सूरत के मोटा वराछा इलाके में स्थित शुभआरंभ एंटरटेनमेंट के मालिक 28 वर्षीय अभिषेक बोर्दा की शिकायत से जुड़ा है। बोर्दा ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके बिजनेस पार्टनर नंदीश जादिफिया से शहर में हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी इवेंट्स आयोजित करवाने का आश्वासन देकर कई बार रकम वसूली गई।
#MumbaiPolice #ArijitSingh #KapilSharma
#NoraFatehi
Korba, Korba | Jun 26, 2026