राजपुर: राजपुर में आग का तांडव, लोगों ने मिलकर बुझाई लपटें
बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वार्ड क्रमांक 5 स्थित एक व्यवसायिक और आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से टीन शेड में भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस घटना ने राजपुर में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने की बड़ी खा