Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फरमान पर पुनर्विचार बारे सरकार को सौंपा ज्ञापन - लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बहाल करने की रखी मांग Bushahr Today TV ननखड़ी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से आज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh को राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी के प्रस्तावित विलय (Merger) संबंधी अधिसूचना पर पुनर्विचार करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष महाविद्यालय की क्षेत्रीय आवश्यकता, विद्यार्थियों के हितों तथा जनभावनाओं को प्रमुखता से रखते हुए कॉलेज को यथावत बनाए रखने की मांग रखी। इस दौरान विश्वास व्यक्त किया गया कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की चिंताओं का समाधान करेगी। साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी में करवाने का आग्रह किया गया, ताकि छात्र संख्या में वृद्धि हो और संस्थान और अधिक मजबूत बन सके। प्रतिनिधियों ने यह भी आश्वासन दिया कि नए शैक्षणिक सत्र को महाविद्यालय के नए भवन में प्रारंभ करवाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Ani, Kullu | Jun 7, 2026
ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फरमान पर पुनर्विचार बारे सरकार को सौंपा ज्ञापन - लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बहाल करने की रखी मांग Bushahr Today TV ननखड़ी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से आज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh को राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी के प्रस्तावित विलय (Merger) संबंधी अधिसूचना पर पुनर्विचार करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष महाविद्यालय की क्षेत्रीय आवश्यकता, विद्यार्थियों के हितों तथा जनभावनाओं को प्रमुखता से रखते हुए कॉलेज को यथावत बनाए रखने की मांग रखी। इस दौरान विश्वास व्यक्त किया गया कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की चिंताओं का समाधान करेगी। साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी में करवाने का आग्रह किया गया, ताकि छात्र संख्या में वृद्धि हो और संस्थान और अधिक मजबूत बन सके। प्रतिनिधियों ने यह भी आश्वासन दिया कि नए शैक्षणिक सत्र को महाविद्यालय के नए भवन में प्रारंभ करवाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। - Ani News