जोकीहाट: अररिया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
जोकिहाट के महलगांव थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जो हरियाणा से 750 एमएल विदेशी शराब लाकर स्थानीय इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान डोमर कुमार और इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई। थाने में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया।