मुरैना नगर: अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को कृषि उपज मंडी मुरैना में विपणन कार्य रहेगा बंद: सचिव
14 अप्रैल 2026 को कृषि उपज मंडी मुरैना में सभी प्रकार के विपणन कार्य पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह फैसला हम्मालों द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर सचिव ने लिया है। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में मंडी प्रांगण में कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। सभी कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।