कटंगी: भजियापार में मकान में लगी आग, बांस-बल्ली का पिछला हिस्सा जलकर राख
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भजियापार में एक मकान में अज्ञात कारण से आगजनी की घटना सामने आई है। घटना में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भजियापार निवासी चंपालाल बिसेन के निवास में अज्ञात कारण से अचानक आग भड़क गई।