चान्हो: विधानसभा में विधायक सुरेश बैठा ने बुढ़मू और खलारी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की
Chanho, Ranchi | Mar 10, 2025 सोमवार शाम 5 बजे विधानसभा में विधायक सुरेश बैठा ने कांके विधानसभा क्षेत्र के बुढमू और खलारी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर डिग्री प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर आज मैंने युवाओं के सपनों को साकार करते हुए डिग्री कॉलेज की मांग सदन से करता हूँ