बेगूसराय: बेगूसराय में पटाखे की चिंगारी से घर में भीषण आग, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप
बेगूसराय में पटाखे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग।घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, जोरदार धमाके से इलाके में मची अफरातफरी।देखते ही देखते दो गाड़ियों समेत घर का सारा सामान जलकर हुआ राख।अगलगी में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान।दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला।