गुन्नौर: धनारी थाने में आत्मदाह प्रकरण में एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी मोरध्वज ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे धनारी थाने में खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे मोरध्वज को पहले सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ और फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।