तिरोड़ी: परियोजना अधिकारी ने जमुनिया की सक्षम आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण
एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत जमुनिया की आंगनवाड़ी को प्रशासन ने ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ के रूप में चिन्हित किया है। बुधवार 13 मई को परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र रानाड़े ने इस आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। परियोजना अधिकारी ने बताया कि सक्षम आंगनवाड़ी का दर्जा उन आंगनवाड़ी केंद्रों को दिया जाता है जो पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के मानकों