तिर्वा: ठठिया में मंदिर परिसर में पेड़ कटान के मामले में वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई
Tirwa, Kannauj | Nov 2, 2026 ठठिया, कन्नौज। क्षेत्र के गोदा माई देवी मंदिर परिसर में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। रात में आरा चलने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया और वन विभाग को सूचना दी।