बांका: छठ महापर्व के लिए अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित, 8 नवंबर तक रहेगा सक्रिय
Banka, Banka | Nov 7, 2024 छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी से लेकर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे नियंत्रण कक्ष में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम अविनाश कुमार ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह नियंत्रण कक्ष 8 नवंबर तक कार्यरत रहेगा।