हापुड़: पत्रकार नवीन गौतम पर जानलेवा हमला, BJP नेता के भाई पर आरोप #Hapur #UttarPradesh #JournalistAttack #NaveenGautam
हापुड़ में पत्रकार नवीन गौतम पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि BJP नेता रुद्राक्ष त्यागी के भाई ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पत्रकार पर हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नवीन गौतम को कार से कुचलने की कोशिश की और बुरी तरह पीटा। घटना मेरठ रोड स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। #gbntoday #Hapur #UttarPradesh #JournalistAttack #NaveenGautam #PressFreedom #MediaAttack #BJPNeta #UPPolice #BreakingNews #HapurNews