मुज़फ्फरनगर: मेरठ से ऋषिकेश तक RRTS की रफ्तार! CM धामी से मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने DPR और सर्वे में तेजी की मांग की
मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ से मुजफ्फरनगर होते हुए रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश तक RRTS कॉरिडोर के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने CM धामी से उत्तराखंड क्षेत्र में सर्वे, अध्ययन और DPR की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।