चास: बोकारो एयरपोर्ट विस्तार में बाधक बने अवैध कब्जों पर बीएसएल की बड़ी कार्रवाई
Chas, Bokaro | Jun 8, 2026 बोकारो जिले के बोकारो एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को तेज करने के लिए बीएसएल ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।सोमवार समय साढ़े बारह बजे बताया गया कि सेक्टर 9 एवं दूंदीबाग के सामने एयरपोर्ट विस्तार में बाधा बन रहे झोपड़ीनुमा घरों को हटाकर जमीन खाली कराई गई। बीएसएल अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन को पहले भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।