बड़ेराजपुर: पथरी बीमारी से परेशान युवक ने कीटनाशक का सेवन कर दी अपनी जान, फरसगांव पुलिस जांच में जुटी
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चेंरबेड़ा खासपारा निवासी कमलेश नेताम ने कीटनाशक सेवन कर अपनी जान दे दी।परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश नेताम पिता स्व. दशरथ नेताम की 13 अप्रैल की सुबह गांव में ही मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था, उसके पास से कीटनाशक की बोतले भी मिला।