कौंच: कोंच में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच कराने की मांग, गुलाबी गिरोह सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Jul 7, 2026 कोंच में गुलाबी गिरोह सेना के नेतृत्व में गरीब महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर पालिका से लंबित जांच जल्द कराने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि तहसील स्तर की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन नगर पालिका द्वारा सत्यापन न होने से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वही बारिश में परेशानी होती है।