अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, रामप्रकाश सेन (47) निवासी पठार मोहल्ला, अशोकनगर, रघुवंशी गली में लोगों को एक के बदले 90 रुपये का लाभ मिलने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टे की पर्ची काट रहा था।