लातेहार: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण में सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम गोवा, पोस्ट जालिम निवासी सलीम अंसारी ने रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश